राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान टनकपुर में फैशन डिज़ाइन एन्ड टेक्नोलॉजी व्यवसाय से अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा वर्ष २०२६ में प्रतिभाग करते हुये कु० लक्ष्मी राना ने उत्तराखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 600 में से 599 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में पहला एवं राष्ट्रीय स्तर पर 26 वा स्थान प्राप्त किया । उनकी इस उपलब्धि हेतु टनकपुर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री लोकेश चंद्र भट्ट एवं समस्त स्टाफ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी।
